एमपी माय गव पर प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता

एमपी माय गव पोर्टल पर प्रवासी पक्षियों और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोटोग्राफी प्रतियोगिता की जा रही है। उद्देश्य जन-सामान्य को प्रवासी पक्षियों की पहचान कर उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। प्रत्येक प्रविष्टि को भोपाल बर्डस कंज़र्वेशन सोसायटी द्वारा प्रशंसा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा। एम.पी. माय गव पर लॉग-इन कर इस प्रतियोगिता का हिस्सा बना जा सकता है।


उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के वेटलैंड्स तीन से चार माह तक प्रवासी पक्षियों के लिये आवास बने रहते हैं। प्रवासी पक्षियों की लगभग 370 प्रजातियाँ हर साल भारत में भ्रमण करती हैं। मध्य भारत में लगभग 80 प्रजातियों के पक्षी प्रवास करने आते हैं। इनमें से बहुत सी प्रजातियाँ पेलीआर्टिक क्षेत्र, साइबेरिया, रूस, मध्य एशिया तथा हिमालय से प्रवास करती हैं। मध्य प्रदेश में बहुत से नम भूमि क्षेत्र इन प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध हैं। इनमें भोजताल (भोपाल), हलाली (रायसेन), सिरपुर (इंदौर), राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य (मुरैना), माधव राष्ट्रीय उद्यान (शिवपुरी), गाँधी सागर अभयारण्य (मंदसौर, नीमच) आदि प्रमुख हैं।


Popular posts
कोरोना वायरस / प्रदेश में 1 मार्च के बाद 4415 विदेशी नागरिक आए, 15 फरवरी के बाद12125 विदेश से लौटे भारतीय, सबकी जांच के आदेश
चीन में लॉकडाउन खत्म / वुहान से भी हटाया गया लॉकडाउन, उमड़ पड़ी भीड़; चीन में पहली बार 24 घंटे में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं
कोरोनावायरस / दमोह में पुलिसकर्मी लॉकडाउन की ड्यूटी करता रहा, अस्पताल में बेटी की सर्दी-जुकाम से मौत
संक्रमण की चेन / जयपुर में 120 मामले; इनमें 105 पॉजिटिव एक किलोमीटर दायरे में, यहां कर्फ्यू के बाद अब महाकर्फ्यू लगा
Image
प्रधानमंत्री की सांसदों से चर्चा / मोदी ने संकेत दिए- 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन एक साथ नहीं हटेगा; 5 राज्यों के मुख्यमंत्री भी लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं